6 views 15 secs 0 comments

किन कंपनियों ने रूस में रोकी अपनी सेवाएं और क्या होगा इसका असर?

In International
March 11, 2022
किन कंपनियों ने रूस में रोकी अपनी सेवाएं और क्या होगा इसका असर?
Image Source: Oicanadian

यूक्रेन रूस विवाद के बीच कई विदेशी कंपनियों ने अपने सेवाओं को रूस में स्थगित कर दिया है। आइए जानते हैं उन कंपनियों के नाम एवं उनके इस फैसले से रूस पर क्या प्रभाव पड़ा है।

Mastercard और Visa:

बीते शनिवार को, mastercard और visa ने रूस में अपनी सेवाओं पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया। प्रतिबंध के कारण रूस के बड़ी कंपनियों एवं आम जनता को एटीएम से लेन देन एवं ऑनलाइन ट्रांजैक्शंस में परेशानियों का सामना करना पर रहा है।

Netflix:

ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनी नेटफ्लिक्स ने भी रूस में अपनी सेवाओं पर लगाया प्रतिबंध। प्रतिबंध लगाने के साथ साथ भविष्य में आने वाले सभी प्रोजेक्ट्स को पूर्ण रूप से बंद किया। इसका सीधा असर रूस के नेशनल मीडिया ग्रुप पर पड़ा है जो की रूस में नेटफ्लिक्स का पार्टनर था।

Microsoft:

Microsoft ने रूस में चल रहे अपने सभी सेवाओं एवं व्यापार पर प्रतिबंध लगाया साथ ही यूक्रेन को साइबर सुरक्षा उपलब्ध करवाने का भी वादा किया। इस फैसले से रूस के टेक व्यापार को काफी बड़ा झटका लगा।

Mercedes और Volkswagen:

कार निर्माता कंपनी Mercedes एवं Volkswagen ने रूस में अपने कार निर्माण पर पाबंदी लगाई तथा अपने कारों का सप्लाई भी पूर्ण रूप से बंद किया। रूस के ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री पर भारी पड़ा ये फैसला।

Maersk:

दुनिया की सबसे बड़ी शिपिंग कंपनियों में से एक maersk ने रूस में होने वाले सभी प्रकार के डिलीवरी ऑर्डर्स को निलंबित कर दिया है। ऑर्डर्स निलंबित होने के कारण रूस के नागरिकों को भोजन, चिकित्सा एवं संसाधनों की कमियों का सामना करना पड़ रहा है।

Adidas, Nike:

यूरोप के सबसे बड़े स्पोर्ट्सवेयर निर्माता कंपनी adidas एवं nike ने अपनी सभी सेवाओं एवं आउटलेट्स पर पाबंदी लगा दी है। पाबंदी के साथ साथ रूस के स्पोर्ट्स टीम के साथ की गई सभी साझेदारी को भी खारिज किया गया।

इन प्रमुख कंपनियों के नाम के साथ साथ ये आंकड़ा यहीं खत्म नहीं होता, बल्कि दिन प्रति दिन इस सूची में रूस को बहिष्कृत करने वाली कम्पनियों का नाम लगातार बढ़ रहा है। IBM, Ford, Nissan, Samsung, Spotify, Honda, Dell, Apple, BMW एवं Meta भी इस सूची में शामिल हैं।