4 views 4 secs 0 comments

महा वाजिरालोंगकोर्न: वो राजा जिसने अपने कुत्ते को एयरफोर्स चीफ बना दिया

In Interesting, International
October 23, 2020
महा वाजिरालोंगकोर्न: वो राजा जिसने अपने कुत्ते को एयरफोर्स चीफ बना दिया
फ़ोटो स्त्रोत: insider.com

आजकल दुनियाभर में लोकतान्त्रिक शासन व्यवस्था है। राजतन्त्र लगभग सभी देशों में समाप्त हो चुका है। हालांकि कुछ ऐसे देश हैं जहां संवैधानिक राजशाही है। यानि जहां राजशाही को एक परंपरा के रूप में जिंदा रखा गया है। जैसे कि ग्रेट ब्रिटेन, स्पेन, बुल्गारिया, थायलैंड आदि।

इन देशों में वैसे तो जनता द्वारा चुनी गई सरकार ही शासन व्यवस्था संभालती है, लेकिन राष्ट्र के प्रमुख के रूप में राजा का पद एक परिवार के पास ही सुरक्षित होता है। 
इस व्यवस्था में राजा सीधे तौर पर शासन में सम्मिलित नहीं होता, लेकिन उसे बहुत सारे अधिकार स्वतः ही मिल जाते हैं। ये अधिकार राजा को डेकोरम के तौर पर दिए जाते हैं और अपेक्षा की जाती है कि राजा देश के सम्मान को ध्यान में रखते हुए इन अधिकारों का उपयोग करेगा। 
लेकिन कभी कभी इसका उल्टा भी हो जाता है। कुछ राजा डेकोरम के तौर पर दिए गए इन अधिकारों का गलत इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं।
आज हम ऐसे ही एक राजा के बारे में बात करेंगे जिन्हे संवैधानिक राजशाही के तौर पर बहुत से अधिकार दिए गए हैं, लेकिन उन्होंने उनका इस तरह से इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है कि न केवल उनके खुद के देश में बल्कि पूरी दुनिया में उनका मज़ाक बनाया जा रहा है। 
जी हाँ, हम बात कर रहें थायलैंड के राजा महा वाजिरालोंगकोर्न उर्फ राम दशम की। महा वाजिरालोंगकोर्न हाल ही में अपने पिता की मौत के बाद देश के राजा बनाए गए। इसके बाद से ही उनके अजीबोगरीब शौक चर्चा में बने हुए हैं।
उनकी हरकतों की वजह से दुनियाभर में उनका मजाक उड़ाया जाता है। अब तो हालत ये हो गए हैं कि उनके खुद के देश में भी जनता विरोध में उतर आई है और देश से राजशाही को पूरी तरह से समाप्त करने की मांग कर रही है। 

आइए जानते है राजा महा वाजिरालोंगकोर्न की कुछ अजीबोगरीब हरकतों के बारे में:

  • दुनियाभर के राष्ट्रप्रमुख जहां राजसी पोशाक या शालीन कपड़ों में नजर आते हैं, वहीं राजा महा वाजिरालोंगकोर्न अक्सर छोटे छोटे क्रॉप टॉप, अल्ट्रा लो वेस्ट जीन्स और पूरे शरीर पर नकली टैटू के साथ दिखाई देते हैं।
  • महा वाजिरालोंगकोर्न अपनी अजीबोगरीब लव लाइफ के लिए भी चर्चा में रहते हैं। उन्होंने कुछ समय पहले ही चौथी शादी की है।
  • अपनी पत्नी के साथ ही वे अपनी शाही सहयोगी को भी साथ रखते हैं। शाही सहयोगी यानि राजा की ऐसी साथी जो उनकी पत्नी ना हो।
  • शाही सहयोगी का पद 1932 में समाप्त कर दिया गया था लेकिन महा वाजिरालोंगकोर्न ने इसे हाल ही में फिर से शुरू कर दिया है।
  • अगर उनके दरबारियों या मंत्रियों को उनसे मिलना हो तो उन्हें घुटनों के बॉल रेंगकर उनके पास जाना होगा। ये नियम राजा महा वाजिरालोंगकोर्न ने ही बनाया है।
  • किसी से नाराज हो जाने पर वे उसका सिर मुंडवा देने की सजा देते हैं। एक बार नाराज हो जाने पर उन्होंने अपनी एक पत्नी को अपने कुत्ते फू-फू के कटोरे में खाना खिलाया, वो भी अर्धनग्न हालत में।
  • अपने दिवंगत कुत्ते फू-फू को उन्होंने रॉयल थाई वायुसेना का प्रमुख घोषित कर दिया था। फू-फू आधिकारिक रात्रिभोज में पंजों में दस्ताने और पूरी रॉयल थाई वायुसेना के मेडल्स लगाकर उनके साथ कुर्सी पर बैठ करता था। सभी अधिकारियों को उसे सैलूट करने के निर्देश दिए गए थे।
  • लगभग 3 अरब रुपयों की संपत्ति के मालिक होने के बावजूद उन्होंने अपने चार बच्चों की स्कूल फीस देने से इनकार कर दिया था क्योंकि वे उन्हे बेदखल कर चुके थे।
  • कोविड 19 के दौर में जहां देश महामारी से परेशान था, वहीं महा वाजिरालोंगकोर्न अपनी 20 से ज्यादा शाही सहयोगियों के साथ जर्मनी के एक लक्जरी होटल में अय्याशी कर रहे थे।
  • उनकी इन हरकतों की वजह से दुनियाभर में उनका मजाक बनाया जाता है। उन्हे दिखावेबाज प्रिंस, धमकाने वाला प्लेबॉय जैसे नामों से बुलाया जाता है।