5 views 4 secs 0 comments

5 अनसुलझे रहस्य जिनका जवाब विज्ञान के पास भी नहीं है

In Interesting, Trending
May 09, 2021

हमारी दुनिया तरह तरह के रहस्यों से भारी पड़ी है। विज्ञान की तरक्की के साथ ही इन रहस्यों से पर्दा उठाने की कोशिशें की जाती रही हैं और बहुत से रहस्यों को सुलझा लेने में भी सफलता मिली है। विज्ञान की इसी ताकत के दम पर आज मनुष्य सुदूर अंतरिक्ष तक के रहस्यों को सुलझा पाने में कामयाब रहा है।

लेकिन आज हम बात करेंगे पाँच ऐसे रहस्यों की जिन्हें विज्ञान की मदद से भी नहीं सुलझाया जा सका है। इन रहस्यों को सुलझाने की बहुत कोशिश की गई लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं मिल पाया।

1. छः इंच का नरकंकाल:

5 अनसुलझे रहस्य जिनका जवाब विज्ञान के पास भी नहीं है
फोटो स्त्रोत: NBC

चिली के अटाकामा रेगिस्तान में एक जगह है जिसे घोस्ट टाउन के नाम से जाना जाता है। साल 2003 में कुछ लोगों को यहाँ 6 इंच लंबा एक विचित्र कंकाल मिला। बहुत सारे लोगों का मानना है कि यह कंकाल किसी अन्य ग्रह से संबंधित है। सबसे अजीब बात ये है कि इस कंकाल के पत्थर जैसे दांत भी थे। काफी शोध के बाद यह मान लिया गया कि यह कंकाल इंसान का ही है, लेकिन यह एक रहस्य है कि इतने छोटे इंसान के दांत कैसे हो सकते हैं?

2. मनुष्यों में अलग अलग ब्लड ग्रुप:

5 अनसुलझे रहस्य जिनका जवाब विज्ञान के पास भी नहीं है
फोटो स्त्रोत: Socratic.org


ये बात तो हर कोई जानता है कि मनुष्यों में अलग अलग ब्लड ग्रुप होते हैं। लेकिन आज तक वैज्ञानिक ये पता लगाने में असफल रहे हैं कि ऐसा क्यों होता है। बहुत सारे वैज्ञानिकों ने इस पर माथापच्ची की लेकिन यह भी आज तक एक रहस्य ही बना हुआ है।

3. वॉयनिक मैनुस्क्रिप्ट:

5 अनसुलझे रहस्य जिनका जवाब विज्ञान के पास भी नहीं है
फोटो स्त्रोत: Daily Mail UK


15वीं सदी में उत्तरी इटली में किसी ने इस अजीबोगरीब पांडुलिपि को बनाया था। इसे सबसे रहस्यमय पांडुलिपि माना जाता है क्योंकि आज तक इसे पढ़ पाने में सफलता नहीं मिली है। कहा जाता है कि यह पांडुलिपि अंतरिक्ष विज्ञान, पेड़ पौधों और चिकित्सा विज्ञान से संबंधित है। लेकिन इसमें पाए जाने वाले पेड़ पौधे धरती पर पाए जाने वाले किसी भी पेड़ पौधे से मिल नहीं खाते। विज्ञान एवं तकनीक में इतनी तरक्की कर लेने के बाद भी इस पांडुलिपि के बारे में जो थोड़ी बहुत जानकारी मिल पाई है वो इसमें बने चित्रों को देखकर ही मिल पाई है।

5. आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री हेराल्ड होल्ट का गायब होना:

5 अनसुलझे रहस्य जिनका जवाब विज्ञान के पास भी नहीं है
फोटो स्त्रोत: NFSA


हेराल्ड आस्ट्रेलिया के 17वें प्रधानमंत्री थे। 26 जनवरी 1966 को वे आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री बने और लगभग 22 महीनों तक इस पद पर रहे। 17 दिसंबर 1967 को विक्टोरिया के शेविऑट बीच पर तैरने के दौरान होल्ट गायब हो गए। उन्हें बहुत ढूंढा गया लेकिन वे कभी नहीं मिल पाए। उन्हें खोजने के अभियान में आस्ट्रेलिया की नौसेना और वायुसेना ने भी काफी प्रयास किये। आखिर 20 दिसंबर 1967 को उन्हें आधिकारिक तौर पर मृत मान लिया गया। लेकिन उनका शव आज तक नहीं मिला।

5. डांसिंग प्लेग:

5 अनसुलझे रहस्य जिनका जवाब विज्ञान के पास भी नहीं है
फोटो स्त्रोत: History.com


सन 1518 में रोमन शहर स्ट्रॉसबर्ग के एक चौराहे पर एक महिला ने अचानक नाचना शुरू कर दिया। देखते ही देखते करीब 400 अन्य लोगों ने भी उस महिला के साथ नाचना शुरू कर दिया। ये लोग करीब एक महीने तक ऐसे ही नाचते रहे। कई लोगों ने इन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन कोई भी इन्हें रोकने में कामयाब नहीं हो पाया। इन लोगों में से अधिकतर थकान, दिल का दौरा और खून की नसें फट जाने के कारण मारे गए। आज तक इस रहस्य को कोई नहीं सुलझा पाया है।